September 25, 2024 8:18 PM

printer

देशभर में जल्द ही प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान होगा शुरू

देशभर में जल्द ही प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू होगा। अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आर.जया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आज देशभर के जिला कलेक्टरों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टरों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत जिले के जनजातीय बहुल छियालीस गांवों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत चयनित गांवों में विभागीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना है।  इस अभियान में अधोसंरचना विकास सहित बेहतर स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच पर जोर दिया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला