July 5, 2024 4:20 PM

printer

देवघर में 22 जुलाई से शुरु हो रहे राजकीय श्रावणी मेला को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई स्तरों पर प्रयास किये जा रहे हैं

देवघर में 22 जुलाई से शुरु हो रहे राजकीय श्रावणी मेला को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई स्तरों पर प्रयास किये जा रहे हैं। इस सिलसिले में जिले के उपायुक्त विशाल सागर ने कल पांडा धर्मरक्षणी सभा और तीर्थ पुरोहित समाज के साथ बैठक की। बैठक में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के सरदार पांडा पंडित गुलाब नंदू ओझा भी मौजूद रहे। बैठक में मंदिर की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा, के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा पर चर्चा हुई। इसके साथ ही श्रावणी मेला के दौरान शीघ्र दर्शनम की राशि पांच सौ रुपये की जगह छह सौ एवं आम दिनों में 250 रुपये की जगह 300 रुपये करने का प्रस्ताव भी रखा गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला