July 7, 2024 9:27 PM

printer

देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शिवगंगा तट से सटे एक पुराना तीन मंज़िला मकान अहले सुबह ज़मींदोज़ हो गया

देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शिवगंगा तट से सटे एक पुराना तीन मंज़िला मकान अहले सुबह ज़मींदोज़ हो गया, इसमें 12 लोग अंदर फंस गये। इसमें से पांच लोग सुरक्षित बाहर आ गए।

इसके बाद देवघर के उपायुक्त विशाल सागर एनडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत तथा बचाव अभियान  चलाया। करीब सात घंटे के अभियान के बाद 9 लोगों को बाहर निकाला जा सका। इनमें तीन लोगों की मौत की खबर भी सामने आ रही है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

जिले के उपायुक्त ने कहा कि यह मकान कमजोर था और मकान मालिक ने सुरक्षा को ध्यान में न रखकर इसमें कंस्ट्रक्शन करना शुरू किया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला