देवघर जिले में लंपी वायरस 1 बार फिर तेजी से फैल रहा है। जिले के हर प्रखंड में लंपी वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। मोहनपुर और देवघर प्रखंड क्षेत्र में गाय के शरीर पर चेचक जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। पशुपालन विभाग की जिलास्तरीय टीम की ओर से 100 से अधिक मवेशियों का इलाज किया जा चुका है और अब वैक्सीन का स्टॉक समाप्त हो चुका है। इधर, पशुपालन विभाग ने सभी जिले को वैक्सीन खरीदने संबंधी आदेश जारी किया है।
News On AIR | September 17, 2023 9:42 PM | Jharkhand | रांची
देवघर जिले में लंपी वायरस 1 बार फिर फैला