देवघर जिले के दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता पोस्टल बैलेट के जरिए आज और कल मतदान करेंगे। जिले के उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी विशाल सागर ने आज कुल 26 टीमों को मतपत्र एकत्रित करने के लिए रवाना किया। उपायुक्त ने बताया कि पोस्टल बैलेट के लिए निबंधित 151 मतदाताओं से वोट दिलवाकर पोस्टल जमा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है।
Site Admin | May 26, 2024 7:14 PM
देवघर जिले के दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता पोस्टल बैलेट के जरिए आज और कल मतदान करेंगे