देवघर जिला पुलिस ने मधुपुर और कुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है । इनके पास से पांच मोबाइल फोन , चार सिम कार्ड और आठ एटीएम कार्ड जब्त किया गया है। ये साइबर अपराधी समाज कल्याण विभाग का अधिकारी बनकर लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करते थे । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Site Admin | May 20, 2024 5:27 PM | jharkhand news | देवघर
देवघर जिला पुलिस ने मधुपुर और कुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया