देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लेंडिंग शुरू नहीं होने और एयरपोर्ट के आस-पास की ऊंची बिल्डिंग को तोड़ने से संबंधित सांसद निशिकांत दुबे की अवमानना याचिका पर कल झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने प्रार्थी, राज्य सरकार और प्रतिवादियों का पक्ष सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि तत्कालीन देवघर उपायुक्त के निर्देश पर देवघर एयरपोर्ट के आसपास के जो 7 ऊंचे भवन टूटने हैं उनके नफा-नुकसान की जांच पड़ताल करने के लिए नियुक्त पदाधिकारी ने रिपोर्ट सौंप दी है।
News On AIR | September 20, 2023 3:00 PM | Jharkhand | रांची
देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लेंडिंग शुरू नहीं होने से संबंधित सांसद निशिकांत दुबे की अवमानना याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में हुई सुनवाई