दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन तथा राजमहल से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन तथा राजमहल से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सीता सोरेन के नामांकन के बाद दुमका शहर के यज्ञ मैदान में एक चुनावी सभा होनी है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लोगों को संबोधित करेंगे। संताल की तीनों सीटों गोड्डा, दुमका और राजमहल पर आज नामांकन हो रहे हैं। दोनों खेमे से रैली और जनसभाएं भी होंगी। झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन, कल्पना सोरेन चुनावी सभा करेंगी। उधर, गोड्डा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे और राजमहल सीट से झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा भी नामांकन करेंगे। गोड्डा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने आज नामांकन से पहले देवघर सिथत बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद निशिकांत दुबे अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए देवघर से गोड्डा के लिए ट्रेन से रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार ने ही देवघर गोड्डा रेललाइन की शुरुआत की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला