May 7, 2024 8:32 PM

printer

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना व्‍यक्‍त की

 

राजधानी में तेज धूप रहने से लोगों को काफी गर्मी महसूस हुई। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 24 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला