राजधानी में आज अधिकतम तापमान 37 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी भी होने की उम्मीद है। कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
News On AIR | September 20, 2023 8:07 PM | दिल्ली का मौसम
दिल्ली मौसम