June 9, 2024 7:20 PM

printer

राजधानी में आज भी कड़ी धूप खिली रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा

 

राजधानी में आज भी कड़ी धूप खिली रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री बढ़कर 42 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्‍य के स्‍तर 27 दशमलव चार  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के दौरान दिल्‍ली के नरेला में सबसे अधिकतम तापमान 45 दशमलव 7 डिग्री सेल्सियस और नजफगढ़ में 45 दशमलव 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।    

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला