राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के 6ठें चरण में कल मतदान होगा। लोकसभा की 7 सीटों के लिए 162 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज और आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार और कांग्रेस के कन्हैया कुमार और जे पी अग्रवाल शामिल हैं। सुगम प्रक्रिया से मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
Site Admin | May 24, 2024 7:56 AM
दिल्ली में सभी 7 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव कल होगा