March 27, 2024 8:21 PM

printer

दिल्ली में भाजपा उम्मीदवीरों ने 2024 के चुनाव संकल्प पत्र के संबंध में सुझाव एकत्र किए

 

दिल्ली भाजपा के सातों लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने 2024 के चुनाव संकल्प पत्र के संबंध में सुझाव एकत्र किए। भाजपा प्रत्याशियों ने कहा कि सुझाव पेटी जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से आज उन्होंने लोगों और व्यापारियों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उनके विकास के विजन के बारे में बताया। दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकलापों को राजधानी की जनता देख चुकी है और उसका परिणाम है कि दिल्लीवासी अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

    वहीं दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थानों को कमजोर करने का आरोप लगाया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला