दिल्ली में जल संकट को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

दिल्ली में जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्‍य के कई हिस्सों में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के लोकसभा सांसदों और कई भाजपा नेताओं ने हाथों में तख्तियां और खाली मटके दिखाकर दिल्‍ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार पानी की चोरी और कालाबाजारी रोकने में विफल रही है।
 
 

इस बीच, आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए जल संकट के लिए भाजपा को ही जिम्मेदार बताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि भाजपा दिल्‍ली में पानी के प्रवाह को रोकने की कोशिश कर रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला