भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वैयक्तिक सहायक विभव कुमार के कथित दुर्व्यवहार मामले में आम आदमी पार्टी भाजपा पर झूठा आरोप लगा रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस मामले में पार्टी की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी की सांसद हैं और उनकी ही पार्टी के संयोजक के पी.ए. ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि इस घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुप क्यों हैं?
Site Admin | May 19, 2024 1:57 PM
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- स्वाति मालीवाल मामले में भाजपा की कोई भूमिका नहीं