दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नई दिल्ली में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में श्री लवली ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, कांग्रेस पार्टी के पूर्व सचिव नसीब सिंह, पूर्व विधायक नीरज बसोया, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए।
Site Admin | May 4, 2024 5:39 PM
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल