दिल्‍ली पुलिस ने 33 किलोग्राम गांजा बरामद किया  

 

    दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो लोगों को मादक पदार्थ की तस्‍करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 33 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अंतराष्‍ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रूपये है। दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि आरोपियो द्वारा मादक पदार्थ को ओडिसा और आन्‍ध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रो से लाकर देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में पहुंचाया जाता था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला