June 7, 2024 12:30 PM

printer

दिल्ली के संविधान सदन में एनडीए के संसदीय दल की बैठक जारी

नई दिल्ली के पुराने संसद भवन (संविधान सदन) में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक हो रही है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, तेलगु देसम पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (आर), शिवसेना (शिंदे गुट), जेडी(एस) और एनडीए के अन्य घटक दलों के नवनिर्वाचित सांसद पहुंचे हैं। भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अनुराग सिंह ठाकुर, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, जदयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, एलजेपी (आर) प्रमुख चिराग पासवान, एनसीपी नेता अजित पवार, आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी जयंत चौधरी, जन सेना प्रमुख पवन कल्याण, अपना दल (एस) नेता अनुप्रिया पटेल और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी भी बैठक में शामिल हैं। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला