May 23, 2024 6:11 PM

printer

दिल्‍ली की लोकसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए आज प्रचार समाप्‍त

दिल्‍ली की सात लोकसभा सीटों के लिए शनिवार को होने वाले मतदान के लिए आज शाम प्रचार समाप्‍त हो गया। इस चुनाव में एक करोड़ 52 लाख से अधिक मतदाता 162 प्रत्‍याशियों के राजनीतिक भविष्‍य का फैसला करेंगे। राजधानी की सभी सातों सीटों पर भाजपा और आम आदमी पार्टी -कांग्रेस गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। मतगणना अगले महीने की चार तारीख को होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला