May 26, 2024 12:03 PM

printer

दिल्ली: अस्पताल में लगी आग में बच्चों की मृत्यु पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जताया दुख 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली के एक अस्पताल में लगी आग में बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि अस्पताल में हुए अग्निकांड में बच्चों की मृत्यु दिल दहला देने वाली घटना है। सोशल मीडिया संदेश में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भगवान शोक संतप्त माता-पिता और रिश्तेदारों को यह सदमा सहने की शक्ति दे। उन्होंने घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वे अस्पताल में नवजात बच्चों की मृत्यु पर बेहद व्यथित हैं। उन्होंने दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। श्री मोदी ने घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला