July 3, 2024 5:00 PM

printer

दक्षिण पश्चिम मॉनसून देश के सभी हिस्सों में पहुंच गया है

दक्षिण पश्चिम मॉनसून देश के सभी हिस्सों में पहुंच गया है। मॉनसून ने पूर्व निर्धारित समय से छह दिन पहले ही देश में दस्तक दे दी है। झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग ने रांची समेत पूरे राज्य में अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना जतायी है। मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दौरान संताल के अलावा कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद और बोकारो में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला