June 6, 2024 7:55 PM

printer

दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र पहुंचने से राज्य के लोगों को राहत मिली

 

दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र पहुंचने से राज्य के लोगों को राहत मिली है। पुणे के मौसम विभाग के प्रमुख के0 एस0 होसालिकर ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि मानसून रत्नागिरी जिले तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अगले 3-4 दिन में मुंबई सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

मौसम विभाग ने ठाणे, रायगढ़, पुणे, सतारा, सोलापुर, बीड और अहमदनगर जिलों में आज तूफान तथा मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला