March 29, 2024 1:41 PM

printer

दक्षिण अफ़्रीका के उत्तरी प्रांत लिम्पोपो में एक बस दुर्घटना में 45 लोगों की मृत्यु

दक्षिण अफ़्रीका के उत्तरी प्रांत लिम्पोपो में एक बस दुर्घटना में 45 लोगों की मौत हो गई है। देश के परिवहन विभाग ने कहा है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ममतलाकला के पास वाहन एक पुल पर लगे अवरोधकों से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

बस ईस्टर तीर्थयात्रियों को दक्षिणी अफ़्रीका के देश बोत्सवाना से दक्षिण अफ़्रीका के लिम्पोपो शहर मोरिया ले जा रही थी। दुर्घटना में केवल 8 वर्षीय बच्चा बच गया, जिसका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला