दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा ने लोहरदगा जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की और विधि व्यवस्था, अपराध, उग्रवाद समेत अन्य गंभीर मसलों की समीक्षा की। श्री झा ने पुलिस पदाधिकारियों को अपराध और उग्रवाद पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये। बैठक में जिले के पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां भी मौजूद रहे।
Site Admin | July 11, 2024 4:08 PM
दक्षिणी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा ने लोहरदगा जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया