थाइलैंड में चल रही अंडर 15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड के अनूप कुमार ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत जीतने वाले अनूप राज्य के पहले पहलवान बन गये हैं। लीग मुकाबलों में अनूप कुमार ने ईरान के पहलवान को 4-0 से, उजबेकिस्तान के पहलवान को 6-4 से पराजित किया। सेमीफाइनल में अनूप कुमार ने किर्गिस्तान के पहलवान को 3-1 के स्कोर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उज्बेकिस्तान के पहलवान से अनूप को हार का सामना करना पड़ा। अनूप कुमार रांची के रहनेवाले हैं ।
Site Admin | July 17, 2024 8:12 PM
थाइलैंड में चल रही अंडर 15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड के अनूप कुमार ने रजत पदक जीतकर इतिहास रचा