May 5, 2024 10:01 AM

printer

तेलंगाना: सिकंदराबाद और हैदराबाद में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए 180 विशेष मतदान केंद्र स्थापित करेगा निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग सिकंदराबाद और हैदराबाद में लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 180 विशेष मतदान केंद्र स्थापित करेगा। हैदराबाद और सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कुल 12 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनका उद्देश्‍य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना है। इनमें से 75 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिलाएं करेंगी। वर्ष 2019 के संसदीय चुनाव में हैदराबाद में केवल 39.49 प्रतिशत और सिकंदराबाद में 44.99 प्रतिशत मतदान हुआ था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला