तेलंगाना में चुनाव अधिकारियों ने इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी विकास राज ने बताया कि ऐसे करीब पांच हजार मतदान केन्द्रों के लिए कार्य योजना तैयार की गई है जहां हाल के विधानसभा चुनाव के दौरान कम मतदान हुआ था। उन्होंने आज शाम हैदराबाद में संवाददाताओं को बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने और उन्हें विशेष रूप से मतदान केन्द्रों की तरफ आकर्षित करने के लिए स्वीप गतिविधियों में तेजी लाई जा रही है।
Site Admin | March 18, 2024 8:42 PM
तेलंगाना: विधानसभा चुनाव में कम मतदान के बाद वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार