तेलंगाना में इस वर्ष हाल ही में कराए गए विशेष संशोधन के बाद कुल मतदाताओं की संख्या बढकर 3 करोड़ 13 लाख से अधिक हो गई है। इनमें एक करोड़ 57 लाख पुरूष, 1 करोड़ 56 लाख महिलाएं और 2 हजार 226 किन्नर शामिल है। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि विशेष संशोधन के बाद मतदाताओं में स्वस्थ लिंग अनुपात का पता चला है। इसके अनुसार प्रति एक हजार मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 994 है।
News On AIR | September 20, 2023 7:49 AM | तेलंगाना मतदाता सूची
तेलंगाना में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 13 लाख से अधिक हुई