May 8, 2024 8:25 AM

printer

तीसरे चरण में लगभग 64.58 प्रतिशत मतदान,भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं का उत्साह देख हैरान हुए मतदान प्रक्रिया देखने आए विदेशी प्रतिनिधि

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कल लगभग 64.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस चरण में दस राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति के बावजूद सभी वर्गों के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस चरण में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा।

निर्वाचन आयोग के अनुसार असम में 81.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं बिहार में 58.18, छत्तीसगढ़ में 71.06, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में 69.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। गोवा में 75.20 प्रतिशत, गुजरात में 58.98, कर्नाटक में 70.41, मध्य प्रदेश में 66.05, महाराष्ट्र में 61.44, उत्तर प्रदेश में 57.34 और पश्चिम बंगाल में 75.79 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला