तीसरा मोर्चा ने राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में आज तीसरा मोर्चा के समन्वयक और झारखंड नवनिर्माण दल के अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि लोहरदगा में निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा और कोडरमा में जयप्रकाश वर्मा को मोर्चा समर्थन करेगा। वहीं गाण्डेय विधानसभा उप चुनाव में मुख्तार अंसारी को समर्थन देगा। उन्होंने बताया कि मोर्चा पलामू और चतरा में बसपा प्रत्याशी, खूंटी में झारखंड नवनिर्माण दल और सिंहभूम में आशा कुमारी रूंडा को समर्थन करेगा।
Site Admin | April 30, 2024 9:31 PM
तीसरा मोर्चा ने झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया