तिरुचिरापल्ली से वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर के बीच अगले महीने की पहली तारीख से वियत जेट की सेवाएं शुरू हो जाएंगी। आज त्रिची में पत्रकारों से बात करते हुए एयरलाइंस के वाणिज्यिक प्रभाग के उपाध्यक्ष जय लिंगेश्वर ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से दोनों देशों के बीच एक सप्ताह में 35 सेवाएं संचालित करने की योजना बनाई गई है। पर्यटकों को प्रोत्साहित करने के लिए एयरलाइन ऑपरेटर ने इस साल पहली अक्टूबर से 30 नवंबर तक एक तरफ के टिकट पर बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को 5,555 रुपये की छूट की घोषणा की है।
News On AIR | September 27, 2023 4:45 PM | चेन्नई-वियत जेट
तिरुचिरापल्ली से वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर के बीच पहली अक्टूबर से वियत जेट की सेवाएं होंगी शुरू