April 27, 2024 12:46 PM

printer

ताइवान में आज सुबह महसूस किये गये भूकंप के कई झटके, किसी नुकसान की खबर नहीं

ताइवान में आज सुबह भूकंप के कम से कम दस झटके महसूस किये गये। सबसे शक्तिशाली झटके को रिक्‍टर पैमाने पर 6.1 मापा गया। भूकंप का केन्‍द्र हुआलिन शहर से चालीस किलोमीटर दूर लगभग 19 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है। ताईवान में लगभग दो सप्‍ताह पहले भी 7.4  तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला