तमिलनाडु में, नागपट्टिनम के पांच मछुआरों पर समुद्री डाकुओं ने उस समय हमला किया़ जब वे बंगाल की खाड़ी में कोडीकरई के पास मछली पकड़ रहे थे। बीते दो दिन में ऐसा दूसरी बार हुआ है। घायल मछुआरों ने नागपट्टिनम लौटने के बाद पुलिस को इस घटना के बारे में बताया। मछुआरों ने बताया कि समुद्री डाकू श्रीलंका से थे और वे मछली पकड़ने के जाल, जीपीएस और वॉकी टॉकी सेट के साथ-साथ पकड़ी गई मछली भी ले गए। घायल मछुआरों का नागापट्टिनम के सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
News On AIR | September 26, 2023 4:37 PM | मछुआरे - समुद्री डाकू
तमिलनाडु में, नागपट्टिनम के पांच मछुआरों पर समुद्री डाकुओं ने हमला किया