सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. धनंजय वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि डॉक्टर और वकील दोनों असमानता और अन्याय के खिलाफ खडे होने और प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा को बनाए रखने के समान लक्ष्य रखते हैं। नई दिल्ली के एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के एकेडमिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए, न्यायमूर्ति डॉ चंद्रचूड़ ने एम्स में किफायती उपचार प्रदान करने में सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कानून और चिकित्सा दोनों में नैतिकता और आचरण की आवश्यकता पर बल दिया।
Site Admin | May 10, 2024 9:09 PM
डॉक्टर और वकील दोनों असमानता और अन्याय के खिलाफ खडे होने और प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा को बनाए रखने के समान लक्ष्य रखते हैं- मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. धनंजय वाई. चंद्रचूड़