डेंगू रोकथाम के तहत देहरादून में चलाए गए महाअभियान में शहरी क्षेत्र के 24 अतिसंवेदनशील वार्डों के 25 हजार 303 घरों में 4 हजार 456 लार्वा साइट को नष्ट किया गया है। इस दौरान लार्वानाशक का छिड़काव किया गया और बुखार के 227 मरीजों को दवाईयां भी वितरित की गई। महाअभियान के दौरान आशा कार्यकत्रियों और आशा फैसिलिटेटर ने सभी वार्डों में घर-घर जाकर सघन अभियान चलाते हुए डेंगू लार्वा साइट को चिन्हित किया और लार्वा साइट को नष्ट किया।
News On AIR | September 16, 2023 3:21 PM | DEHRADUN | DENGU | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
डेंगू रोकथाम महाअभियान में देहरादून के शहरी क्षेत्र में 4 हजार 456 लार्वा साइट को नष्ट किया गया