राज्यभर में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान डेंगू के 30 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जमशेदपुर में 21, रांची में 6 , हजारीबाग में 2 और चतरा में 1 व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, चिकनगुनिया के भी 42 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को डेंगू-चिकनगुनिया के मरीजों के बेहतर इलाज के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
News On AIR | September 23, 2023 3:55 PM | Jharkhand | रांची
डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार हो रही है बढ़ोतरी