June 10, 2024 6:40 AM

printer

टेनिस: भारत के सुमित नागल ने जीता हेइलब्रॉनर नेकरकप टूर्नामेंट

टेनिस में भारत के सुमित नागल ने कल जर्मनी में हेइलब्रॉनर नेकरकप टूर्नामेंट जीत लिया है। उन्होंने पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में स्विट्जरलैंड के एलेक्जेंडर रित्सचर्ड को 6-1, 6-7, 6-3 से हराया। यह उनका छठा एटीपी चैलेंजर खिताब है।

इस जीत के साथ ही सुमित ने आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए लगभग क्वालीफाई कर लिया। उन्होंने लाइव एटीपी रैंकिंग में 77 अंक की सर्वकालिक उच्च विश्व रैंकिंग भी हासिल की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला