टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के मुख्य आरोपी ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर पीएमएलए कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है। बहस के दौरान विशेष लोक अभियोजक ने आलमगीर आलम को पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बताया और जमानत याचिका का विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पीएमएलए मामलों के स्पेशल कोर्ट ने जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। आलमगीर को ईडी ने पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था। इनके ठिकानों से 35 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद बरामद हुए थे।
Site Admin | August 9, 2024 8:51 PM
टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के मुख्य आरोपी आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी