July 12, 2024 8:18 PM

printer

टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की चार्जशीट पर धन-शोधन निवारण अधियनियम-पीएमएलए कोर्ट ने संज्ञान लिया

टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की चार्जशीट पर धन-शोधन निवारण अधियनियम-पीएमएलए कोर्ट ने आज संज्ञान लिया है। ईडी ने 4 जुलाई को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके पीएस संजीव कुमार लाल और नौकर जहांगीर आलम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा ने सही ठहराया है। संज्ञान लेने के साथ ही अब मामले में आरोपितों को पुलिस पेपर सौंपा जाएगा। बता दें कि संजीव लाल के नौकर के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में लगभग 32 करोड़ रुपये मिले थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला