टेंडर कमीशन घोटाले में राज्य के मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि पांच दिन और बढ़ गई है। मंत्री की रिमांड अवधि कल पूरी होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां ईडी ने आगे की पूछताछ के लिए कोर्ट में आवेदन देकर आठ दिनों की रिमांड मांगी थी। सुनवाई के बाद अदालत ने मंत्री की रिमांड अवधि सत्ताइस मई तक के लिए बढ़ा दी है।
इधर, ईडी ने दावा किया है कि ग्रामीण विकास विभाग में तीन हजार करोड़ रूपये का घोटाला हुआ है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत से जुड़े हलफनामे में इस घोटाले का जिक्र किया है।
वहीं प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने ठेकों में कमीशनखोरी मामले को लेकर आईएएस अधिकारी मनीष रंजन को समन जारी किया है। ईडी ने कल सुबह ग्यारह बजे पूछताछ के लिए श्री रंजन को अपने कार्यालय में बुलाया है।
Site Admin | May 23, 2024 5:42 PM
टेंडर कमीशन घोटाले में राज्य के मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि पांच दिन और बढ़ी