टेंडर कमीशन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए तलब किए गए आईएएस अधिकारी मनीष रंजन आज ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने राजस्व विभाग के एक कर्मचारी के हाथ चिट्ठी भेजकर ईडी दफ्तर नहीं आने की वजह बताई है। गौरतलब है कि ईडी ने उन्हें समन भेजकर आज पूछताछ के क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने को कहा था। इस मामले में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम उनके निजी सचिव संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी। श्री आलम को फिलहाल ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
Site Admin | May 24, 2024 2:52 PM
टेंडर कमीशन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए तलब किए गए आईएएस अधिकारी मनीष रंजन ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए