June 23, 2024 12:34 PM

printer

टी-20 क्रिकेट विश्वकप: सुपर आठ मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया

 

आईसीसी ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्‍व कप क्रिकेट में आज सुबह जमैका के किंग्‍सटाउन में सुपर आठ मुकाबले में अफगानिस्‍तान ने एक रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 148 रन बनाये। 

149 रनों के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 19.2 गेंद में 127 ही बना सकी। अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नायब ने चार विकेट लिए और उन्हें प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।     

टी-20 विश्वकप में आज अमरीका का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से बारबाडोस के ब्रिजटाउन, केंसिंग्टन ओवल में खेला जायेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला