टाटा सन्स के चेयरमैन एन चन्द्रशेखर ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। देश का आर्थिक विकास तेजी से हो रहा है। वे कल एक्सएलआरआई, जमशेदपुर के 68 वें दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप 72 हज़ार युवाओं को रोजगार देगा। दीक्षांत समारोह में 552 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई।
Site Admin | March 24, 2024 3:16 PM
टाटा सन्स के चेयरमैन ने एक्सएलआरआई, जमशेदपुर के 68वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया