झासा और आईएमए ने संयुक्त रूप से डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार को वापस लेने की घोषणा की है। झासा और आईएमए ने अपने सभी चिकित्सकों से आग्रह किया है कि उनकी मांगे मान ली गई है, इसलिए वे सभी अपने-अपने कार्य पर वापस आ जाए। सदस्यों को भरोसा दिया है कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने के लिए यथासंभव प्रयास जारी रहेगा और इसके लिए भी एक और आंदोलन से इनकार नहीं किया जा सकता। साथ ही झासा और आईएमए ने कार्य बहिष्कार में सम्मिलित सभी संगठनों के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया है। डॉक्टरों के हड़ताल से वापस आने पर मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत तिली है।
News On AIR | September 22, 2023 4:46 PM | Jharkhand | झासा और आईएमए ने संयुक्त रूप से | रांची
झासा और आईएमए ने संयुक्त रूप से डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार को वापस लेने की घोषणा की