September 5, 2024 10:16 PM

printer

झारखंड हाईकोर्ट ने संथाल परगना क्षेत्र में घुसपैठ नहीं होने की उपायुक्तों की रिपोर्ट पर हैरानी जतायी

झारखंड हाईकोर्ट ने संथाल परगना क्षेत्र में घुसपैठ नहीं होने की उपायुक्तों की रिपोर्ट पर हैरानी जतायी है। अदालत चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक भी घुसपैठ पाया गया तो संबंधित जिले के डीसी पर अवमानना का केस चलाया जायेगा। पिछली सुनवाई में संथाल के छह जिलों- गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ के उपायुक्तों ने घुसपैठ होने से इनकार किया था। केंद्र सरकार इस मामले पर गहन अध्ययन कर रही है। सरकार अपनी रिपोर्ट कोर्ट में जल्द पेश करेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला