August 31, 2024 6:29 PM

printer

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में आदिवासियों का धर्मांतरण रोकने के मामले में सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में आदिवासियों का धर्मांतरण रोकने के मामले में सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायाधीश एके राय की खंडपीठ ने इस मामले में मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि झारखंड में घुसपैठ के जरिये आदिवासियों के धर्मांतरण का खेल हो रहा है और सरकारें चुप हैं।

अदालत ने इस मामले में केन्द्र और राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का आखिरी मौैका देते हुए कहा कि जवाब नहीं देने पर कोर्ट की ओर से जुर्माना भी लगाया जा सकता है। मामले की अगली सुनवाई पांच सितंबर को होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला