September 24, 2024 8:03 PM

printer

झारखंड हाईकोर्ट ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में क्यू कॉम्पलेक्स का निर्माण अब तक शुरू नहीं किये जाने पर नाराजगी जाहिर की

झारखंड हाईकोर्ट ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में क्यू कॉम्पलेक्स का निर्माण अब तक शुरू नहीं किये जाने पर नाराजगी जाहिर की है। अदालत ने राज्य के मुख्य सचिव, पर्यटन सचिव और देवघर जिले के डीसी को अवमानना नोटिस जारी किया है। सभी अधिकारियों को 16 अक्टूबर तक जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

 

हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की अदालत ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए अवमानना का नोटिस जारी किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला