September 21, 2024 8:05 PM

printer

झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर इंटरनेट सेवा बंद किये जाने के राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया

झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर इंटरनेट सेवा बंद किये जाने के राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि अदालत ने इस मामले सरकार से जवाब तलब किया है।  वरीय अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि न्यायधीश आनंद सेन और अनुभा रावत चौधरी की खंडपीठ ने आज इस मामले में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को चार सप्ताह में शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला