झारखंड समेत पूरे देश में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इसके तहत आज कोडरमा के बलरोटांड मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी शामिल हुईं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य कुपोषण के खिलाफ लोगों में जागरुकता लाना है।