झारखंड समेत पूरे देश में आज शिक्षक दिवस, समारोहपूर्वक मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक समारोह में 82 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार- 2024 से सम्मानित करेंगी। इनमें बोकारो की चंदनक्यारी स्थित प्लस टू हाई स्कूल की शिक्षिका डा. आशा रानी भी शामिल हैं। आशा रानी झारखंड से एक मात्र ऐसी शिक्षिका हैं जिनका चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है।
Site Admin | September 5, 2024 5:05 PM
झारखंड समेत पूरे देश में आज शिक्षक दिवस की धूम